आगरा, नवम्बर 16 -- तीर्थ नगरी में लगने वाले मार्गशीर्ष मेला के शुभारंभ में 10 दिन का ही समय रह गया है। नगर पालिका के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरहा नहर से हरिपदी की ओर आने वाले राजवाहा की शिल्ट सफाई का काम शुरू हो गया है। सोरों के वराह मूर्ति पर स्थित रेन बसेरा की सफाई का काम हो रहा है। मार्गशीर्ष मेला में आने वाले श्रद्धालु इस रैन बसेरा में निशुल्क रूकते हैं। नगर पालिका के द्वारा मेला मैदान हो ई टेंडरिंग प्रकिया के तहत उठाया जा रहा है। 20 नवंबर को ई टेंडर खोले जाएंगे। रविवार को नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा गोरहा नहर से हरिपदी गंगा तक आने वाले राजवाहा की शिल्ट सफाई का काम चलता रहा। जिससे मेला के शुभारंभ से पूर्व हरिपदी में जल की निर्बाध आपूर्ति होती रहे। नगर पालिका के द्वारा सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर मेला के शुभारंभ से पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.