आगरा, दिसम्बर 2 -- तीर्थ नगरी में चल रहे मार्गशीर्ष मेला के दूसरे बड़े स्नान पर्व द्वादशी के दिन वराह मंदिर के मंहत स्वामी विदेहानंद हरिपदी गंगा में शाही स्नान किया। मंगलवार की सुबह 11 बजे मंहत व साधु स्नान करने के लिए मंदिर से बाहर निकले। उन्होंने जैसे ही हरिपदी गंगा में शाही स्नान किया। हरिपदी पर खड़े हजारों लोगों ने हर-हर गंगे के उद्घोष किए। मंहर के शाही स्नान के बाद हजारों लोगों ने हरिपदी के वराह मंदिर घाट पर स्नान करना शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह 11 बजे शाही स्नान से पूर्व ही हजारों संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर एकत्र हो गए। मंहद विदेहानदं महाराज मंदिर से निकले तो श्रद्धालुओं का उत्साह एक साथ बढ़ गया। मंहत को लेकर लोग वराह मंदिर घाट पर आए और उन्हें हरिपदी में स्नान कराया। हरिपदी गंगा में दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं ने मार्गशीर्ष ...