अररिया, दिसम्बर 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता। माध्यमिक परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए डीईओ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम एजुकेशन अररिया के अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार की गई मार्गदर्शक (गाइड) का सोमवार को डीएम विनोद दुहन ने विमोचन सह लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में जिले की इस पहल की सराहना करते हुए अतिथियों ने इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। लोकार्पण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग दिलीप कुमार सहित शिक्षक निरंजन कुमार, अर्शिदा सिन्हा, नरसिंह नाथ मंडल, विवेक कुमार, हेमंत कुमार हिमांशु, मुशीर आलम, दानिश राजा, साएम कैसर, अमरजी, सोफिया शाहबाज, दिलनवाज आलम, जयनाथ झा, दारिश रा...