हजारीबाग, नवम्बर 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स हज़ारीबाग में एनएसएस इकाई दो के तत्वाधान में झारखंड दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड की समृद्ध परंपरा, कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना को छात्रों के बीच प्रसारित करना था। प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड की जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पेंटिंग के माध्यम से जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस इकाई दो की कार्यक्रम अधिकारी प्रो अंतरा गुप्ता ने झारखंड दिवस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि विविध संस्कृति, संघर्ष, संसाधन और जनजातीय गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.