पर्थ, नवम्बर 8 -- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आगामी एशेज सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए आत्मविश्वास से भरी है। इंग्लैंड की टीम 2010-11 से ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं जीत पाई है और उसका लक्ष्य इस बार यह इंतजार खत्म करने का होगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार वुड ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से सीरीज में प्रबल दावेदार है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम में भी इस बात का आत्मविश्वास है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।'' इस तेज गेंदबाज ने 15 महीनों से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और वह फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में भी नहीं खेले हैंं। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.