नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मार्क अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर ने ऑडिट रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को सौंप दी। एक महीने पहले अस्पताल में लगातार दो दिन ऑक्सीजन पाइपलाइन में ब्लास्ट की घटना हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ऑडिट रिपोर्ट की जांच कर जिला प्रशासन को सौंपेगा। इसके बाद अस्पताल शुरू करने या नहीं करने का आदेश जारी होगा। मामले के जांच अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट मिली है। इस पर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन को लेना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...