नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बोर्ड पर लगाए। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को येन्सन अपने पहले शतक से चूक गए और वह 93 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि उन्होंने अपने इस पारी के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो अभी तक कोई नहीं बना पाया है। यह रिकॉर्ड है भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में भारत में ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने का। इस लिस्ट में मार्को येन्सन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स को पछाड़ा है। यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मार्को येन्सन, भारत के खिलाफ जड़े 7 छक्के मार्को येन्सन ने अपनी इस 93 रनों की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए, जो भारत के खिलाफ भारत में एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.