नई दिल्ली, फरवरी 5 -- शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद आज छोटे से स्टॉक शांति एजुकेशन के शेयरों में 10% से अधिक की वृद्धि देखी गई। यह उछाल कंपनी के तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के नतीजों की घोषणा से पहले आया है, जो अगले सप्ताह मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को जारी किए जाने हैं। मार्केट में गिरावट के बीच भी शांति एजुकेशन के शेयरों ने तेजी दिखाई। बीएसई पर शेयर की कीमत 169.95 रुपये प्रति शेयर से शुरू होकर दिन के भीतर 179 रुपये प्रति शेयर के उच्च स्तर तक पहुंच गई।बोर्ड बैठक का एजेंडा इस बैठक में कंपनी के 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के अन ऑडिटेड वित्तीय नतीजों और सीमित समीक्षा रिपोर्ट को जांचने, मंजूरी देने और दर्ज करने पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। साथ ही, चेयरमैन की अनुमति से बोर्ड किसी अन्य व्यावसायिक मामले पर भी विचार करेगा। हालिया वित्त...