गुड़गांव, सितम्बर 21 -- सोहना, संवाददाता। सोहना की अनाज मंडी में स्थित मार्केट कमेटी का कार्यालय इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। यहां सचिव, सहसचिव, मंडी सुपरवाइजर और ऑक्शन रिकॉर्डर जैसे कई महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं। इस कारण मंडी का सारा काम सिर्फ एक कर्मचारी, ऑक्शन रिकॉर्डर राजकुमार के कंधों पर है। राजकुमार ने बताया कि लगभग ढाई महीने पहले सहसचिव समेत तीन कर्मचारियों का तबादला पंचकूला कर दिया गया था। तब से सिर्फ एक ऑक्शन रिकॉर्डर को गुरुग्राम से ऑन डेप्यूटेशन पर यहाँ भेजा गया है। हालांकि, वह कभी भी वापस जा सकते हैं। मंडी में रोजाना औसतन 300 क्विंटल सब्जी की नीलामी होती है, जिसका रिकॉर्ड दर्ज करना, फीस वसूलना और मंडी की व्यवस्था बनाए रखना एक अकेले कर्मचारी के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। बाजरे की सरकारी खरीद से बढ़ेगी समस्या हाल ही में मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.