गढ़वा, फरवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को विधानसभा में पेश बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लैंपस/पैक्स में कॉपरेटिव मार्केटिंग काम्पलेक्स सह सोलर पैनल आधारित कोल्ड रूम बनाने का निर्णय लिया गया है। कोल्ड रूम क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। मालूम हो कि गढ़वा जिला कृषि आधारित है। 80 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर आश्रित है। जिलांतर्गत लगभग 35 हजार 730 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में मुख्य रूप से चावल, मक्का, गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती की जाती है। जिलांतर्गत कई इलाके सब्जी सहित अन्य फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। खेतों में तैयार फसल को रखने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं होता। न ही जिला मुख्यालय तक ही किसानों को अपने उत्पाद को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बना है। स्थानीय किसान लंबे समय से कोल्ड स्टोरेज की मांग कर ...