गढ़वा, फरवरी 21 -- मझिआंव। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी ने शुक्रवार को रोड शो किया। अपने चुनावी कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए राधा कृष्ण मंदिर तक और वहां से वापस ब्लॉक रोड होते हुए लोहारपूरवा, बाइपास होकर मुख्य मार्ग मुख्य बाजार होते हुए पुन :अपने कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुआ। मौके पर प्रत्याशी मारुत के साथ उनके पिता हरिशंकर सोनी और उनकी पत्नी सहित अन्य लोग भी शामिल होकर लोगों से समर्थन मांगा। मारुत ने कहा कि वह नगर पंचायत क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...