देवरिया, फरवरी 14 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर खरोह चौराहे के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद महिला के घर में कोहराम मच गया। गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग गांव निवासी रविंद्र कुमार साहनी (40) पुत्र लल्लन साहनी अपनी माता शोभावती देवी को बाइक से दवा कराने के लिए शुक्रवार सुबह गौरीबाजार जा रहे थे। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर खरोह चौराहे के समीप टर्न ले रहे थे, तभी देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे माता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.