आगरा, दिसम्बर 15 -- मारुति सुजुकी की कंपनी के नए शोरूम का सोमवार को शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। नदरई गेट शेमफोर्ट स्कूल के सामने केटीएल प्राइवेट लिमिटेड कासगंज द्वारा शोरूम खोला गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मारुति सुजुकी की कारों की बाजारों में धूम मची हुई है। उन्होंने नए शोरूम के लिए कंपनी से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी। डायरेक्टर प्रशांत मानसिंह, वाइस प्रसिडेंट कृष्णकांत झा, अपकंट्री दिनेश चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से कंपनी की कारों की विशेषताओं की जानकारी दी। आकिब, सचिन आर्य, अनुज प्रताप, अतुल कुमार, अंकित जैन, अनुपम कुमार, अनूप कुमार, हिमांशू यादव, अनूप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गौरव, हिमांशू साहू मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...