हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी। नैनीताल मोटर्स नेक्सा शोरूम में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा की भव्य लॉन्चिंग हुई। मुख्य अतिथि एसएसपी मंजूनाथ टीसी और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने वाहन का अनावरण किया। 10.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार सिंगल चार्ज पर 550 किमी की रेंज देती है। डायरेक्टर भूपेश अग्रवाल ने बताया कि बैटरी एज ए सर्विस मॉडल के तहत ग्राहक 3.99/किमी देकर इसे चला सकते हैं। कंपनी 50 हजार का होम चार्जर, एक साल की फ्री पब्लिक चार्जिंग और 8 साल की वारंटी दे रही है। शोरूम में हाई-स्पीड चार्जर भी लगाया गया है जो 45 मिनट में कार चार्ज कर देगा। इस दौरान नितिन अग्रवाल, जीएम समीर नंदवानी सहित आनंद दर्मवाल, पुष्कर पाठक, यतेंद्र सुयाल, आशीष लोहाटी, पीडी भट्ट, विनोद कुमार व सुमित पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...