सोनभद्र, जनवरी 21 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दुम्हान गांव के पास से मारुति कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गुप्ता मोड़ दुम्हान गांव के पास सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बैगनआर कार की तलाशी ली। पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब व बीयर की केन और बोतलों को बरामद किया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वहीं स्वामी और चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...