दुमका, जनवरी 26 -- शिकारीपाड़ा। प्रतिनिधिदुमका-रामपुरहाट मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत काजलदहा मोड़ के समीप मारुति कार के दुर्घटना होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है,जबकि मारुति में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए है। यह घटना रविवार को देर शाम की है। घटना की खबर मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सभी लोग पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के तारापीठ क्षेत्र के थे। सभी लोग लड़की देखने के लिए दुमका आए थे। वापस लौटने में मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मरने वालों में रामपुरहाट के उत्तम मंडल नाम के युवक शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...