शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- नगर के मारवा मॉडर्न स्कूल में चौधरी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में चल रही मारवा सुपर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ग्रुप सी और ग्रुप डी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में ग्रुप डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्रुप सी की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरुष राय ने 15, हसन ने 14 और मनीष ने 10 रन बनाए। इसके अलावा अतिरिक्त रनों की संख्या अधिक रही। ग्रुप डी की ओर से अभय दीक्षित, बाला प्रसाद और फहाद अली ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रुप डी की टीम ने 23 ओवर में दो विकेट खोकर 140 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान अभय दीक्षित ने 74 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.