जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा की बैठक जगदीश मुनका के सीतारामडेरा स्थित निवास पर हुई। इसमें राजस्थान दिवस (30 मार्च) और सामूहिक गणगौर पूजन (31 मार्च) की तैयारियों पर चर्चा की गई। राजस्थान दिवस पर नर सेवा-नारायण सेवा के तहत आश्रम में भोजन सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। वहीं, 31 मार्च सोमवार को सामूहिक गणगौर पूजन की व्यवस्थाओं पर विमर्श किया गया। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि पूजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया, मालीराम अग्रवाल, रामोतार बेगराजका, राम सरोज, विश्वनाथ अग्रवाल, मनोज खेमका, शीतल अग्रवाल, कैलाश छावछरिया, शंकरलाल अग्रवाल, रतन अग्रवाल, विकास अग्रवाल व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.