मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी विचार मंच की वार्षिक आम सभा सोमवार को कन्हौली गौशाला में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोती लाल छापरिया थे। इसमें पिकनिक विथ गौमाता, तुलादान, धर्म संस्कृति संवर्धक सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। सर्व प्रथम आम सभा में 2026-2027 सत्र के लिए सर्वसम्मति से संजय खेतान को अध्यक्ष चुना गया। सम्मान समारोह में समाज के पुरोहित, ब्राह्मण, भजन प्रवाहक, नाई का समाज बंधुओं के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने गौमाता के लिए तुला दान किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल के साथ अध्यक्ष सुमित चमड़िया, सचिव संजय अग्रवाल, सह सचिव राजू अग्रवाल, राजेश पोद्दार, रितेश मोदी, सूरज जालान, कृष्ण मुरारी भरतिया, श्याम सुंदर भीमसेरिया, आचार्य विष्णु शर्मा, आचार्य...