साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- बरहेट। झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रम वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच की बरहेट शाखा की ओर से किया गया। जिसमें मंच के सदस्यों ने भारी संख्याओं भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एक संदेश देने का प्रयास किया गया कि स्वस्थ जीवन ही समृद्ध जीवन है। वही कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी ओर से बधाई दी है और मंच का आभार प्रकट किया है। मौके पर धीरज मोदी, दीपक सिंघानिया, अर्पित मोदी, राहुल डोकानिया, दीपक डोकानिया, अनुराग सिंघानिया, कपीश डोकानिया, रजत राज डोकानिया साहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...