जमशेदपुर, जनवरी 16 -- मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की होली महोत्सव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें होली के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।लौहनगरी के विद्वान पुरोहितों से होली के विषय में चर्चा करने के बाद भद्रा और चंद्र ग्रहण को देखते हुए पंचांग देखकर पंडितों से ली गई राय के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम तय किया गया। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा होली के कार्यक्रम के बारे में शाखा महामंत्री बबलू अग्रवाल मिनी ने बताया कि डांडा रोपण 01 मार्च को संध्या 04:00 बजे आमबगान मैदान, साकची में होगा। होलिका दहन 02 मार्च को मध्य रात्रि 01: 30 बजे आमबगान मैदान साकची में होना सुनिश्चित है। सामुहिक होलीछारंडी 04 मार्च को प्रातः 09:00 बजे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 04 मार्च संध्या 6:00 बजे से धा...