कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। मारवाड़ी सम्मेलन ने रामाडा रिजॉर्ट में पिकनिक का आयोजन किया गया। बचपन को फिर से याद करने के लिए पिकनिक में सभी छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग सदस्य भी शामिल हुए‌। गेम्स खिलाए गए। प्रतिस्पर्धा में जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को पुरस्कृत किया गया। तंबोला खेल सभी वर्गों में खेला गया। एंकर शिवांगी ने विभिन्न प्रकार के खेलों में बैलून गेम, टंग ट्विस्टर गेम, इसकी टोपी उसके सर, बिंदी लगाओ आदि गेम खिलाए। यहां अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप केडिया, महेंद्र लडिया, कैलाश अग्रवाल, सीताराम मित्तल, मनोज अग्रवाल, राजकुमार जैन, आदित्य पोद्दार, आशा केडिया, मोनिका तुलस्यान, रितु लडिया, विनीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...