धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। रांची के महेश्वरी भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रभारी राज कुमार केडिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर धनबाद जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, सत्र-2025-27 चुनाव के लिए गठित प्रांतीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी के साथ चुनाव समिति के सदस्य राजकुमार मारू, प्रदीप कुमार बाकलीवाल, अशोक पुरोहित सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान परिस्थिति व 27 अप्रैल को धनबाद में होने वाले प्रांतीय चुनाव, मतदाता सूची में व्याप्त त्रुटियों एवं कृष्णा अग्रवाल की सदस्यता के साथ शांतिपूर्ण व निर्विवाद रूप से चुनाव संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कृष्णा अग्रवाल की ओर से पेश धनबाद के मतदाताओं की सूची का अवलोकन कर स्वीकार किया गया कि धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.