जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत घाटशिला, चाकुलिया एवं जादूगोड़ा शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। घाटशिला शाखा में राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में शाखा अध्यक्ष सुनील जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मित्तल ने सम्मेलन के सदस्यों को अपने कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। इसके बाद चाकुलिया शाखा के अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें शाखा अध्यक्ष राजेश लोधा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। यहां भी मित्तल ने सभी सदस्यो...