सिमडेगा, सितम्बर 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मारवाड़ी समाज के द्वारा बुधवार को श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में यशोदा जलवा उत्सव मनाया गया। मौके पर महिलाओं ने मारवाड़ी परम्परा के अनुरुप कुंआ पूजन किया। इसके अलावे भगवान श्रीकृष्ण की झांकी भी सजाई गई। संजय शर्मा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद जलवा उत्सव मनाया जा रहा है। जिसे जल झुल्ली एकादशी भी कहा जाता है। इधर कार्यक्रम में कई महिलाएं भी उपस्थित थी। महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना के साथ पारम्परिक गीत भी गाए। मौके पर सामुहिक प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमें सभी लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक जैन, संजय शर्मा, बिमल जैन, महेश बंसल, सचिन शर्मा आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.