जमशेदपुर, जनवरी 13 -- मारवाड़ी समाज की ओर से काशीडीह स्थित जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता अभय सिंह का अभिनंदन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में संजीव सिन्हा एवं अभय सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने राजस्थानी साफा पहनाकर उनका विशेष सम्मान किया।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महानगर के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सहयोग से निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.