मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित होने वाली मारवाड़ी युवा मंच प्रीमियर लीग के लिए रविवार को खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी मालिकों ने खिलड़ियों को अपने साथ जोड़कर अपनी टीम को मजबूत किया। अंत में मंच ने सभी फ्रेंचाइजी मालिकों, खिलाड़ियों, आयोजन समिति एवं सहयोगकर्ताओं को शुभकामना दी। मौके पर विक्रांत केजरीवाल, विकास मरोड़िया, पवन ढंढ़ारिया, आकाश कंदोई, सूरज जालान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...