धनबाद, नवम्बर 23 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच ने रविवार को बालाजी मेडिकल्स, गोविंदपुर में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आयोजन में बेरमो के मनोज अग्रवाल, प्रांतीय सहसंयोजक अश्विनी अग्रवाल, समाजसेवी किशन अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री स्नेहा अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, शैलेश बंसल, ज्योति अग्रवाल, यश मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रथमेश तायल, गोपाल अग्रवाल, शुभम पिलानियां, संजय सिंघल, प्रीति अग्रवाल, प्रीति बंसल ,एसआई संतोष सिंह, मुकेश सिंह आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...