कोडरमा, जुलाई 13 -- झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच के नए सत्र का आगाज जीव दया के कार्य गौ सेवा के साथ शुरू किया गया। सभी सदस्यों ने शनिवार को कोडरमा गौशाला केंद्र में पहुंचकर गौ माता की सेवा की। इस दौरान उन्हें चोकर, गुड़, हरा चारा अपने हाथों से गाय को खिलाया। मायुम के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि गाय की सेवा करके मन को बहुत संतुष्टि मिलती है। नए सत्र में प्रथम कार्य हम सभी सदस्यों ने गौ माता की सेवा करके किया। आने वाले दिनों में समाज सेवा के कई कार्य किए जाएंगे। मौके पर सचिव अंकित केडिया, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड़, आयुष खेतान, शुभम चौधरी, संजय जैन, विकास जैन, अजय शर्मा, रौनक जैन कासलीवाल, नवीन जैन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.