रांची, जनवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच खूंटी नगर शाखा की ओर से स्थानीय राजस्थान भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में रक्त संग्रह के लिए सेवा सदन, रांची एवं ब्लड बैंक खूंटी की टीम मौजूद रही। शिविर का विधिवत उद्घाटन खूंटी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव, सेवा सदन रांची के डॉ. एस कुमार, मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराना, मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्रीपाल चंद्र जैन तथा मंच के पूर्व अध्यक्ष उदय लाल भाला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्रीपाल जैन ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है और यह वजन नियंत्रण में भी सहायक है। शिविर में रक्तदाताओं को ...