रांची, फरवरी 22 -- रांची। किशोर कुमार फैन्स क्लब की ओर से 28 फरवरी को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में विशेष संगीतमय संध्या 'यादें' का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संगीत जगत के दिवंगत सदाबहार कलाकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संस्था के अध्यक्ष सौमेन मुखर्जी और संयोजक गिरिजा शंकर पेड़ीवाल ने बताया कि समारोह में शहर के प्रतिष्ठित गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...