चक्रधरपुर, दिसम्बर 23 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय का मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। जहां मुख्य अतिथियों विधायक सुखराम उरांव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सोसन प्रभावती खेस ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वही अतिथियों का स्वागत झारखण्डी लोक नृत्य के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इससे पहले विद्यालय परिवार द्वारा विधायक सुखराम उरांव का भव्य स्वागत किया। विद्यालय की प्राचार्य सोसन प्रभावती खेस ने पौधा देखकर विधायक समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर यात्रा पथ का विमोचन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य सुलोचन प्राधान, ओमप्रकाश महतो, जयदेव महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा समेत काफी सं...