कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार। मारवाड़ी पाठशाला के 1982 बैच के पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन ऋषि भवन में किए थे। साल में एक बार पूर्ववर्ती छात्रों के मिलन पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए। दिलीप कुमार साहा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से न सिर्फ हमलोग फिर से ऊर्जावान होते है। बल्कि एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने की शपथ भी लेते है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी नरोत्तम जोशी, नरेश शर्मा मौजूद थे। वहीं पूर्ववर्ती छात्रों में अनिल कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार मुनका, विजय कुमार साह, मनोज कुमार शर्मा, मुकेश कुमार गुप्ता, मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे। इस दौरान स्कूल के पुराने शिक्षक और पठन-पाठन के दिनों को लोगों ने याद किया। फोटो कैप्शन। कटिहार- 29 अबीर गुलाल लगाकर पूर्ववर्ती छात्र मिलन मनाते हुए
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.