बोकारो, दिसम्बर 15 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, श्याम तेरे दर पर आया भक्त जयकारों के साथ खाटूश्याम जी के भक्तों ने जैनामोड मारवाड़ी पंचायत भवन से खाटू श्याम का रथ निकाला जो जैनामोड़, बालीडीह, नयामोड होते चास लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा। बाबा के भजनों पर नृत्य करते हुए रंग-बिरंगे परिधानों में बाबा का निशान लिए भक्त रविवार को निकला। इससे पूर्व शीश दानी का भव्य श्रृंगार किया गया। आस्था में डूबे श्याम भक्त बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में भाग ले बाबा का निशान लहराते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। श्री श्याम भक्त डीजे पर बज रहे भजनों की धुन व भांगड़ा पर थिरकते, झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। श्री श्याम दीवानें द्वारा आयोजित चौथे वार्षिकोत्सव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभयात्रा का मुख्य आकर्षण श्री श्याम बाबा के दरबार सहित सु...