भागलपुर, दिसम्बर 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के सीनेट की बैठक मारवाड़ी कॉलेज में जनवरी में प्रस्तावित है। इसी तैयारी को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन कॉलेज में किया गया। इसमें विवि द्वारा गठित सभी कमेटियों की संयोजकों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी बिंदुओं पर बारी-बारी से प्रगति देखी गई। साथ कुलपति के निर्देशों की चर्चा हुई। बैठक में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, डीएसडब्लयू डॉ. अर्चना साह, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना दुबे, एफओ ब्रजकिशोर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...