भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज में एनएसएस और सेहत केंद्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसका नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार ने किया। कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एससी राय ने सभी स्वयंसेवकों को गोद लिए गांव में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। स्वयंसेवकों ने प्रगोद लिए हुए गांव हरिजन टोला व इंदिरा कॉलोनी साहेबगंज तक प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में रीना झा, श्रवण कुमार, अक्षय कुमार, रोशन, रितेश कुमार झा, पीयूष, विक्की, सुमित, दीपशिखा, रंजना, सिमरन भारती, निशा, कोमल प्रिया मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.