रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त संग्रह व स्क्रीनिंग के लिए डॉ सौम्या व जीएनएम प्रियंका के नेतृत्व में सदर अस्पताल की टीम थी। स्क्रीनिंग के बाद मनीष, अभिषेक, विशाल, आयुष, राज आर्यन, अनुराग, शुभम, सूरज, हिमांशु, मो शाहीद, अजहर, कुणाल, आयुष आदि विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए उपयुक्त पाया गया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने सभी रक्तदाताओं की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...