रांची, मई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल विशाल कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार से मिला और उन्हें छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज में पत्रकारिता की पढ़ाई संचालित करने की मांग की। साथ ही, कॉलेज के महिला एवं पुरुष प्रभाग में जरूरत से अनुसार नए सेनेटरी पैड मशीन लगवाने और पुराने सेनेटरी पैड मशीन की मरम्मत करवाने की मांग की गई। इसके अलावा कॉलेज में पुलिस पिकेट बनवाने और सीसीटीवी कैमरा लगवाने, बिना आई कार्ड के प्रवेश पर रोक लगाने, नई शिक्षा नीति के अनुसार पुस्तकें उपलब्धि कराने, मिड सेम का अंक डिस्प्ले बोर्ड पर लगाने समेत अन्य मांगें प्राचार्य के समक्ष रखी गईं। प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों को एक सप्ताह की अंदर पूरा कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.