रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। अमर शहीद विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा 22 दिसंबर को मारवाड़ी कॉलेज में एक अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विषय 'सेव द रिवर' (नदी बचाओ) रखा गया है। इसमें रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 3100 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 2100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को मंच की ओर से प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्य अतिथि मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदांत कौस्तव और अ...