रांची, नवम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं सालगिरह पर मारवाड़ी कॉलेज परिसर में बुधवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे की सफाई पर जोर दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनुभव चक्रवर्ती के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों ने कैंपस के विभिन्न हिस्सों में सफाई की और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे परिसर से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य कचरे को एकत्रित किया। अन्य विद्यार्थियों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि स्वच्छ परिसर न सिर्फ स्वस्थ वातावरण देता है, बल्कि छात्रों में जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.