रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच ने मारवाड़ी कॉलेज के हिंदी व बॉटनी विभाग के शिक्षकों के स्थानांतरण पर आपत्ति जताते हुए इसे अविलंब निरस्त करने की मांग की है। मंच के मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष विशाल कुमार यादव ने राज्यपाल के अवर मुख्य सचिव, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर कहा है कि कॉलेज में पहले से ही इन विषयों में शिक्षकों की भारी कमी है। उन्होंने बताया कि बॉटनी विभाग में पहले से ही मात्र एक शिक्षक कार्यरत हैं और हिंदी विभाग में भी शिक्षकों की संख्या नहीं के बराबर है। दूसरी ओर छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण यह स्थानांतरण व्यवस्था उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.