रांची, अप्रैल 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के एमबीए के छात्र-छात्राएं 1-5 मई तक कोलकाता में शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। भ्रमण में मार्केटिंग, मानव संसाधन और फाइनांस के विद्यार्थी अपने विषय पर व्यापक अध्ययन और विश्लेषण करेंगे। इस छात्र दल में एमबीए के 90 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। एमबीए विभाग के प्राध्यापक मोहम्मद तौसीफ अली एहसान, संतोष यादव, डॉ प्राची प्रसाद व मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के सहायक समन्वय अनुभव चक्रवर्ती की देखरेख में विद्यार्थी यह भ्रमण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.