रांची, मई 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और करियर कर्व के बीच शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत कॉलेज के विद्यार्थियों को नि:शुल्क करियर एम्प्लॉयब्लिटी एग्जाम, एआई पावर रियूज्मे निर्माण, टैलेंट स्पॉटलाइट प्रोफाइल, विशेषज्ञों से मेंटरशिप सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा विद्यार्थी अलग-अलग कंपनियों में अपना प्रोफाइल वजीफा आधारित इंटर्नशिप के लिए भेज सकते हैं। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि इससे छात्र-छात्राअें को करियर मार्गदर्शन मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.