वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी। बांसफाटक स्थित मारवाड़ी अस्पताल को दो नई डायलिसिस मशीन मिली है। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इनका शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि दो नई मशीनें मिलने से अब अस्पताल में सात डायलिसिस मशीनें हो गई हैं। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य भी शिविर लगा। ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरीन प्रोटीन, हीमोग्लोबिन, डायलिसिस सहित अन्य रोगों के 100 से अधिक मरीजों का उपचार के लिए पंजीकरण किया गया। संचालन प्रबंध समिति में मंत्री गौरीशंकर नेवर ने किया। इस दौरान रामअवतार अग्रवाल, डॉ. डीके सिन्हा, संजीव शाह, नवरतन राठी, आनंद अग्रवाल, गौरव राठी, मनीष शाह, रितेश बजोरिया, सुशील दम्मानी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.