कुशीनगर, जनवरी 8 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में अलाव जलवाने जा रहे कर्मचारियों से कुछ लोगों ने गाली गलौज और मारपीट की। जिसको लेकर आक्रोशित नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कर्मचारियों ने स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बैठक कर कड़ी कार्यवाही और सुरक्षा की मांग की। बुधवार को हुई बैठक में कहा गया कि आए दिन अतिक्रमण हटाने, अलाव जलाने, सरकारी कार्य में सहयोग का कार्य कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्य में कहीं कहीं गाली गलौज का सामना करना पर रहा है तो कहीं कर्मचारियों पर हमला कर दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारी काफी भयभीत और आक्रोशित है। इन सबमें प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई न होने की दशा में कर्मचारियों में काफी आक्रोश प्राप्त है। अगर भविष्य में किसी भी कर्मचारी के साथ हमले या दुर्व्यवहार होते हैं तो कर्मचा...