कानपुर, फरवरी 18 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव में हुई मारपीट के मामले में नुनारी बहादुरपुर के पूर्व प्रधान ने तेरह नामजद सहित बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मेडिकल परीक्षण के बाद घर पहुंचने के बाद बुधवार दोपहर उन्होंने मारपीट व अपमान से क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उनको गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। नुनारी बहादुरपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र तिवारी उर्फ सोनू मंगलवार को बरियन नेवादा के पूर्व प्रधान प्रवीण राजपूत के साथ बाइक से बैरी सवाई गांव गए थे। देर शाम वापस आते समय कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर बल्लिया पड़ी देख उन्होंने इनको हटाने को कहा। इस पर बैरी सवाई के मो. हनीफ ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.