भागलपुर, नवम्बर 17 -- थाना क्षेत्र के पिठदौरी प्राइवेट बस स्टैंड निवासी अक्षय कुमार ने घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न आरोपों में नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल अक्षय ने बताया कि घर पर था, जब आरोपी दीवार तोड़कर घुसे और मारपीट की। डायल 112 पहुंचने पर घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के बाद थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...