गंगापार, दिसम्बर 17 -- शंकरगढ़ क्षेत्र में फार्म हाउस की बाउंड्रीवॉल मरम्मत का कार्य जबरन रुकवाकर निर्माण कर्मियों से मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने तथा निर्माण सामग्री तोड़कर नुकसान पहुंचाने और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। सिविल लाइंस प्रयागराज निवासी देवेंद्र केसरवानी पुत्र स्व सतीश गुप्ता के फार्म हाउस की पुरानी बाउंड्री की मरम्मत का कार्य 15 दिसंबर को चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और जबरन कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर निर्माण कर्मियों के साथ मारपीट की गई तथा गाली-गलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा निर्माण सामग्री तोड़कर नुकसान पहुंचाने और रंगदारी की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीयूष द्विवेदी व शिवम द्व...