बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- बरौनी। फुलवड़िया थाना पुलिस ने सोमवार की शाम बारो बाजार में मारपीट व फायरिंग मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, आरोपितों की निशानदेही पर एक अवैध देसी कट्टा व एक गोली भी बरामद की गई। थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पकड़ाए आरोपितों की पहचान निपनिया निवासी गोलू कुमार व मोनू कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...