धनबाद, जनवरी 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ डैम कॉलोनी में रहने वाली किरण देवी ने अपने पड़ोसी जमुना तुरी समेत छह नामजद व अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया हैRs. किरण ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर शाम जमुना तुरी, उनकी पत्नी समेत छह-सात लोग घुसकर मारपीट की। इस घटना में उसे और उसकी गोतनी व देवर को गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने घर में रखे 18 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने शिकायत के आलोक में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...